मईल : जानलेवा हमले के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया, 09 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मईल पुलिस ने जान से मारने की नियत से मारपीट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में विवेचक उपनिरीक्षक केशव राम मौर्या व आरक्षी राकेश कुशवाहा की टीम ने शनिवार शाम करीब 7:50 बजे थाना स्थानीय क्षेत्र मईल चौराहा स्थित यू0पी0 बड़ौदा बैंक के सामने से मु0अ0सं0-110/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र केदार सिंह, निवासी देवढी, थाना मईल, उम्र करीब 41 वर्ष को गिरफ्तार किया।
प्रकरण में वादी चेतन चौधरी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उनके पिता पर जान से मारने की नियत से ईंट व लाठी-डण्डे से हमला किया, जिससे उनके पिता मूर्छित होकर गिर गए। इसके साथ ही अभियुक्त ने वादी व उनकी माता के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना मईल पर बीएनएसएस की धारा 109(1), 115(2), 351(3), 333, 352, 191(2), 191(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मईल पर पूर्व में भी मु0अ0सं0-353/2011 धारा 380, 511 भादवि0 का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



