पीएम आवास योजना में भारी अनियमितता डीएम ने प्रधान को थमाया नोटिस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत महाराजगंज जिले में गंभीर अनियमिताओं का खुलासा हुआ है ।ग्राम पंचायत हरखोड़ा में हुई जांच में 9 आवासों चार लाभार्थी अपात्र पाए गए फिर भी इन्हें योजना की तीनों किसने कुल चार लाख 80 हजार रुपए जारी कर दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम प्रधान अनीता को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब ग्रामीण मेराजुद्दीन सहित अन्य लोगों ने पात्रता चयन में गड़बड़ी की शिकायत जिला ग्राम विकास अभिकरण को दी ।डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने जांच की और 5 मार्च 2024 को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी रिपोर्ट में सुमनवर्मा, अमरावती , त्रिभुवनऔर रमानी को अपात्र घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी यह सभी नाम पीएम पोर्टल पर मौजूद थे और 1,20000 रुपए की तीनों किस्त मिल चुकी थी। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि लाभार्थी चयन की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में होती है तथा सचिव भौतिक सत्यापन कर डाटा पोर्टल पर अपलोड करते हैं ऐसे में पात्र का चयन पंचायत प्रशासन की लापरवाही और प्रक्रिया में गड़बड़ी का संकेत देता है डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि प्रधान का जवाब संतोषजनक न हुआ तो पंचायत राज अधिनियम की धारा 95 (1) क्ष के तहत कार्रवाई की जाएगी जिसमें वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार निलंबन कर तीन सदस्य तीन सदस्य की समिति नियुक्त की जा सकती है नोटिस जारी होते होने के बाद क्षेत्र में व्यापक चर्चा आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि पात्र गरीबों को योजना का लाभ न देकर अपात्र को देना अन्यायपूर्ण है प्रशासन ने साफ कहा है कि यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



