LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

संदिग्ध हाल में सड़क के किनारे मिला युवक का शव, गले पर काला निशान

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण मईल

गला कसकर युवक की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

मईल थाना क्षेत्र के मईलौटा गांव का रहने वाला था मृतक

मईल पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मिला शव

एडीशनल, सीओ व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की गला कसकर हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान महावीर कुशवाहा 32 वर्ष पुत्र बीरबल कुशवाहा ग्राम सभा मईल देवरिया के रूप में हुई।
मौके पर एडीशनल एसपी सुनील सिंह, सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी एवं प्रभारी निरीक्षक मईल संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अरविंद कुमार एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मृतक मईल थाना क्षेत्र के मईलौटा गांव का निवासी था। उसका शव मईल पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) तथा मईल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला गला कसकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि गले पर काला निशान है।पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!