उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिला जज एवं जिला अधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिला जज अरविंद मलिक एवं जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुरुष एवं महिला बैरक, रसोईघर तथा जेल परिसर का निरीक्षण किया और बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा बीमार बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिला बंदियोंपोल और उनके साथ रहने वाले बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने पर बल देते हुए उनके लिए विशेष कक्षाओं एवं रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जेल अधीक्षक को जिला जज द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव, जेल अधीक्षक बी. के. गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!