ग्राम सभा तेलिया बेलवा में चौपाल का आयोजन
पुलिस के सहयोग से लोगों को किया गया जागरूक


स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया।
देवरिया। थाना मईल पुलिस द्वारा ग्राम सभा तेलिया बेलवा में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, वहीं कुछ मामलों में संबंधित उपनिरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
1. आवेदिका पूनम देवी पत्नी स्वर्गीय गुड्डू प्रसाद ग्राम तेलिया बेलवा ने बताया कि उनके घर के आने-जाने वाले रास्ते पर काफी झाड़ियां हैं, जिससे अप्रिय घटना हो सकती है। इस पर संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान के साथ समन्वय स्थापित कर मामले का निस्तारण कराया गया।
2. आवेदक बबलू राजभर पुत्र बंसी राजभर ग्राम बेलवा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने सहन की जमीन में अपने हिस्से में दीवार का निर्माण करा रहे हैं, जिसे प्रतिवादी शिवम व उनकी माता सविता द्वारा रोका जा रहा है। उभय पक्षों को थाना समाधान दिवस में तलब किया गया।
3. आवेदिका सीमा पत्नी मनोज प्रसाद ग्राम तेलिया बेलवा ने बताया कि प्रतिवादी वीरेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय स्वरूप प्रसाद ग्राम बिशनपुरा थाना सलेमपुर द्वारा उनसे पैसा लिया गया है, जो बार-बार समय देने के बाद भी वापस नहीं किया जा रहा है। इस विवाद के संबंध में प्रतिवादी को कल थाना स्थानीय पर तलब किया गया है।
सामूहिक शिकायत में कुछ महिलाओं ने तेलियाकला में स्थित देशी शराब की भट्ठी का विरोध किया। महिलाओं ने बताया कि उनके पति वहां शराब पीकर आते हैं और घर में झगड़ा करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भट्ठी श्मशान घाट के करीब है और पास में विद्यालय भी है, इसलिए इसे दूर हटाया जाए।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।
चौपाल में थानाध्यक्ष विकासनाथ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामदयाल यादव, हेड कांस्टेबल अमितेश सिंह, बीपीओ शत्रुघ्न चौहान, पूरी महिला शक्ति टीम व सीपीयू टीम मौजूद रही।


