उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

राजनीतिक दलों संग मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर बैठक किया जिलाधिकारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन ने
बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का नियमानुसार सम्भाजन किया जाएगा। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि यदि उनके पास कोई सुझाव या आपत्ति हो तो उसे 1 जुलाई 2026 की शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करा दें। बैठक में बताया गया कि नई मतदेय स्थल सूची का 4 जुलाई को आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा, जबकि प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार के लिए 18 जुलाई को पुनः बैठक होगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक स्थल, पुलिस थाना, चिकित्सालय या औषधालय को मतदेय स्थल नहीं बनाया जाएगा तथा मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की दूरी सामान्यतः दो किलोमीटर के भीतर रखने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!