LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

श्रीरामपुर के बलिवन खास में धर्मांतरण का आरोप, तीन पर केस दर्ज, भेजे गए जेल

स्वाभिमान जागरण, भाटपाररानी (देवरिया)। थाना श्रीरामपुर क्षेत्र के बलिवन खास गांव में अशिक्षित और भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर व लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना श्रीरामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने इस मामले में रामकुंवर पुत्र बीरा निवासी बलिवन खास थाना श्रीरामपुर, अनील गौड़ पुत्र भवन गौड़ निवासी पश्चिम चम्पारण (बिहार) और सुरेश राम पुत्र जुन्बली निवासी जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया है।

तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमारने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!