उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी ने कसा शिकंजा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने पात्र लाभार्थियों को समय से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार की समीक्षा में पनियरा, निचलौल व नौतनवा की प्रगति कम मिलने पर चिन्हित मरीजों का उपचार सुनिश्चित करने को कहा। जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान के निर्देश दिए। निचलौल व लक्ष्मीपुर में शल्य प्रसव की संख्या बढ़ाने तथा मातृ मृत्यु की प्रभावी रिपोर्टिंग करने को कहा। डीएम ने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण में निचलौल व पनियरा की खराब प्रगति पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

को साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए। निचलौल में एएनएम द्वारा यू-विन पोर्टल पर विवरण दर्ज न किए जाने पर संबंधित ब्लॉक कार्यक्रम

प्रबंधक का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना में धानी, पनियरा, सदर व बृजमनगंज के लाभार्थियों का आधार आधारित सत्यापन कराने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!