दूसरे गांव के मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दूसरे गांव के मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
दोषी बीएलओ के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
सलेमपुर, देवरिया। विकास खण्ड के मुसैला बुजुर्ग के पंचायत मतदाता सूची में दूसरे विकास खण्ड के मतदाताओं के नाम शामिल होने व पात्र मतदाताओं के नाम सूची में न शामिल होने से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप कर सूची को सही कराने व दोषी बीएलओ को हटाने की मांग किया। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने मांग पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मतदाता सूची में गौरीबाजार विकास खण्ड के पथरहट,भागलपुर ब्लॉक के देउबारी भलुअनी ब्लॉक के खुखुन्दू व सलेमपुर ब्लॉक के राजस्व ग्राम धनौती के मतदाताओं के नाम शामिल किया गया है जबकि वहां के मतदाता सूची में उनका नाम पहले से ही दर्ज है। गांव के विवाहित लड़कियों का नाम जो अपने पतिगृह चली गई हैं उनका भी नाम नही हटाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर न्याय नही मिला तो हम चुप नहीं बैठेंगे। पत्रक सौंपने वालों में मोहन प्रसाद,रामप्रताप यादव, राजकुमार गौंड़, सत्यप्रकाश यादव, मुकेश शर्मा, संतोष दूबे, दिलीप भारती,मनीष भारती,संदेश दूबे, सतेंद्र शर्मा,मनोज शर्मा, विकास कुशवाहा, कपिलदेव यादव, रामनक्षत्र यादव, अशोक विश्वकर्मा, बिट्टू यादव, विकास यादव, रंजीत गुप्ता, अखिलेश भारती ,श्रीराम कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।



