उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत का वार्ड 11 होगा विकसित, 2 करोड़ की लागत से बनने वाली 7 सड़कों का अध्यक्ष ने किया शिलान्यास।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास को गति प्राप्त हो गई है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही 7 सड़कों का शिलान्यास बुधवार को बड़े ही धूमधाम से नगर अध्यक्ष ने किया।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस पूजन में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास कार्यों के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।

इस अवसर पर वार्ड नं 11 के सभासद अनूप चौरसिया सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही। लोगों में नए विकास कार्य को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

शिलान्यास के बाद जनता को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, _”हमारा संकल्प है बृजमनगंज के हर वार्ड को आदर्श और हाईटेक बनाना। वार्ड 11 में जिन 7 सड़कों का शिलान्यास आज हुआ है, वह इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। अब इस वार्ड के लोगों को कीचड़ और टूटी सड़कों से निजात मिलेगी। सीसी रोड के साथ-साथ नाली का भी निर्माण होगा, ताकि जलजमाव की समस्या भी खत्म हो।”_

 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी सड़कों का निर्माण तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और सभासद अनूप चौरसिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि लंबे समय से इस वार्ड में सड़कों की मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया,राजन चौरसिया, अनिल मणि, बगेदू चौरसिया, गुलाब चौरसिया, मुरलीधर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!