बलिया

दिव्यांग बेटी रागिनी से मिलने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह

बलिया जनपद के मनियर ब्लॉक के अंतर्गत रानीपुर गांव की वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी के घर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह पहुंचे।इस दौरान संजय सिंह ने रागिनी को गोद में लेकर दुलार किया और कहा कि रागिनी की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने रागिनी को किताबें और मिठाइयां गिफ्ट की और कहा – “रागिनी आप डॉक्टर बनिए, जो भी कमी होगी उसे हम लोग पूरा करेंगे।”

संजय सिंह ने रागिनी के पिता देवेंद्र राजभर को अपना  नंबर दिया और हर समय संपर्क में रहने को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रागिनी जैसी दिव्यांग बेटी समाज के लिए एक मिसाल बनेगी। अक्सर देखा जाता है कि जब बच्चे दिव्यांग हो जाते हैं तो अभिभावक उन पर ध्यान नहीं देते, उन्हें अलग नजरिए से देखा जाता है, लेकिन रागिनी एक मिसाल बनेगी और दिव्यांगजनों के सम्मान को बढ़ाएगी।संजय सिंह ने आगे कहा कि क्षेत्रीय नेताओं, विधायकों और सांसदों को भी रागिनी जैसे दिव्यांग बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। सरकार की कई योजनाएं हैं जो दिव्यांगजनों तक पहुंचनी चाहिए, लेकिन सही जानकारी और पहल के अभाव में उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!