LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
देवरिया: नींव की खुदाई के दौरान गिरी पुरानी दीवार, मलबे में दबकर 25 वर्षीय मजदूर की मौत

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया। भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बरिहारी बघेल गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुन्ना यादव के मकान निर्माण के दौरान नींव की खुदाई कर रहे 25 वर्षीय मजदूर शामू, निवासी कुईंचर गांव के ऊपर अचानक पास में मौजूद एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई।
दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर शामू को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।



