महराजगंज में अधिकारियों को दिया गया एआई टूल्स के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज शासकीय योजनाओं, विकास कार्यक्रमों प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलास्तरीय अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ङ्क) आधारित टूल्स के प्रयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों को डू के व्यावहारिक, सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के साथ कार्यरत आयुष कृष्ण त्रिपाठी ने. ड्ड एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक रचनात्मक ढंग से पहुंचाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न ङ्क टूल्स के उपयोग, कंटेंट तैयार करने, सोशल मीडिया के लिए प्रभावी सामग्री और जनकल्याणकारी योजनाओं के विकसित करने और उपलब्ध सूचनाओं को सरल
भाषा में प्रस्तुत करने का डेमो दिया। कार्यशाला में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं की पहचान एवं
सत्यापन के तरीकों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों को डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, तथ्यपरकता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के महत्व से अवगत कराया गया। बताया गया कि डू का उपयोग मानव निर्णय क्षमता के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों को सरल, त्वरित और प्रभावी बनाने वाले सहायक उपकरण के रूप में किया जाना चाहिए। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में, द्रु का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कार्यशाला को समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन पर जोर दिया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



