उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर अध्यक्ष राकेश ने वार्ड 8 और 16 में CC रोड निर्माण के लिए किया भूमि पूजन।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

बृजमनगंज आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 16 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर CC रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्ड के सभासदों, स्थानीय नागरिकों और नगर पंचायत के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि _”नगर पंचायत के हर वार्ड को गड्ढा मुक्त और सुंदर बनाना हमारा लक्ष्य है। वार्ड 8 और 16 के लोगों की लंबे समय से CC रोड की मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। जल्द ही गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण पूरा होगा, जिससे वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी।”_इस दौरान सभासद चंद्रशेखर यादव, शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, झीनक चौधरी,राजन चौरसिया, अनिल मणि, तौलन सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!