उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आनंदनगर में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बृजमनगंज के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।संस्कृत गीत प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं अंशिका अग्रहरि, अर्चिता चौरसिया, खुशी अग्रहरि, खुशी यादव एवं तुबा बानो ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में तुबा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।वहीं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आराधना,भानू प्रताप चौरसिया, खुशी अग्रहरि, पूनम कुमारी, प्रिया, शमा खान एवं आर्यन चौरसिया ने प्रतिभाग कर अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास और अपनी संस्कृति एवं भाषा के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!