उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसएसबी ने जब्त किया 72 बोरी चाइनीज लहसुन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज झुलनीपुर 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महाराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की पथलहवा बीओपी टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की है।

निचलौल थाना क्षेत्र के कनमिसवा टोला तिल बारी गांव के बाहर खेत में बनी झोपड़ी के अंदर छुपा कर रखी गई 72 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद की गई है। प्रत्येक बोरी में 20 किलोग्राम लहसुन का कुल वजन 14,40 14,40 किलोग्राम किलोग्राम निकला। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार मुखबिर से

सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमा से करीब 500 मीटर दूर तिल बारी गांव के बाहर खेत में चाइनीज लहसुन छुपा कर रखा गया है। तस्कर इसे पिकअप में लाकर दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बीओपी पथलहवा की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने खेत की तलाशी ली तो वहां बोरियों में भरकर रखा गया चाइनीज लहसुन बरामद हो गया। एसएसबी टीम की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जवानों ने आसपास के इलाकों में उनकी भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सहायक कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि बरामद चाइनीज लहसुन को जब्त कर लिया गया है। मामले में संबंधित विभाग को सूचना देते हुए आगे की विधि कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!