उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

हज-2027 के यात्रियों को 15 सितंबर तक मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अपलोड करने के निर्देश।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज के हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर 10 के अनुसार यात्रियों की मेडिकल जांच दो चरणों में होगी। पहला चरण चयन के बाद और दूसरा उड़ान से पहले कराया जाएगा। प्रथम चरण में चयनित यात्रियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केंद्र में जांच करानी होगी। जांच के बाद एलोपैथिक चिकित्सक द्वारा फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य चिकित्साधिकारियों

को भी शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुसार मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 15 सितंबर 2026 तक अपलोड करने होंगे। यात्रियों को जांच रिपोर्ट और प्रमाणपत्र सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि दूसरी चरण की जांच में इन्हें प्रस्तुत किया जा सके। जांच के दौरान किसी बीमारी की जानकारी छिपाने से बचने की सलाह दी गई है। जांच में अनफिट पाए जाने पर यात्रा निरस्त कर नियमानुसार धनराशि लौटाई जाएगी। जानबूझकर बीमारी छिपाने पर कार्रवाई और धनराशि जब्त होने की स्थिति भी बन सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!