उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर की बैठक हुई।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज में आज राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर के बैनर तले एक बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं महाराजगंज जिला प्रभारी परमात्मानंद पांडेय रहे । विभिन्न स्कूलों के आए हुए प्रबंधकों ने मुख्य अतिथि को स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया स्वागतोप्रांत मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में आए हुए सभी प्रबंधकों को आभार और धन्यवाद देते हुए कहा की राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ आप सभी लोगों के हित के लिए दिन-रात आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ सुख-दुख में खड़ी हैऔर और विद्यालयों एवं प्रबंधकों के ऊपर समस्याएं आने पर संघर्ष करने के लिए भी तैयार रहते हैं,आप सब लोग मिलकर संगठन को मजबूत बनाए और एक रहें,यदि संगठन मजबूत सशक्त है तो हमारी बात शासन प्रशासन को सुनना पड़ेगा क्योंकि हम प्रबंधक लोग समाज के गरीब, अमीर सभी के बच्चों को सही मार्गदर्शन एवं ज्ञान देने का कार्य करते हैं । इस अवसर पर प्रभारी जी ने सुवाष चन्द यादव बृजमनगंज को जिला उपाध्यक्ष एवं संदीप कुमार शर्मा मॉडर्न लिटिल फ्लावर बहादुरी बाजार को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया और कहा कि आप सभी लोग संगठन को मजबूत और विस्तृत बनाएं तब सभी ब्लॉकों को संगठित किया जाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री महाराजगंज विनय विनय प्रकाश चौधरी, प्रबंधक विशंभर प्रसाद वर्मा ,रवि चौधरी ,दिनेश चंद यादव, मधुबन चौहान ,अखिलेश मौर्या, साहबे आलम, संजय कुमार चौरसिया, चंद्रशेखर गुप्ता , बृजभान यादव ,अमरनाथ दुबे , देवेंद्र यादव ,आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!