उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का भव्य आयोजन।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत को समर्पित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के आयोजन में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव दोनों देशों की प्रगाढ़ मैत्री और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। आयोजन सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को सुदृढ़ करते हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रमुख, नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधि मणि राज लाछिमा ने कहा कि भारत नेपाल संबंध भूगोल से आगे धर्म, अध्यात्म और इतिहास से जुड़े हैं, और यह महोत्सव आपसी विश्वास को और भी मजबूत करता है। सायं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ रामेश्वर गुप्ता के जादू प्रदर्शन से हुआ। नेपाल से आई टीम ने कुमारी नृत्य एवं लोक गायन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नीरजा श्रीवास्तव, प्रिया बाजपेयी, शैलजा भारती, अंजलि पाठक’ अंजल’, बसंत मिश्रा और राकेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई कलाकारों ने लोक गायन व नृत्य प्रस्तुत किए। दीपक शर्मा (मथुरा) ने होली, मयूर व चरकुला नृत्य तथा ओम प्रकाश (मुंबई) ने भजन गायन से समां बांधा। विद्यालय स्तरीय निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!