एक अदद चोरी की आर्टिका कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
पुरन्दरपुर पुलिस व एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
पुरंदर पुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त विकास यादव पुत्र भगवान दास उम्र करीब 29 वर्ष निवासी विश्वनाथपुर थाना झगहां जनपद गोरखपुर को एक आदत वाहन सहित गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय,सब इंस्पेक्टर रवि प्रकाश गुप्ता,हेड कांस्टेबल गामा यादव,का०आदितय यादव,उप निरीक्षक महेंद्र यादव (एसओजी प्रभारी),हेड कांस्टेबल कुतुबुद्दीन,हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र नाथ त्रिपाठी,कां०राम आशीष यादव व हेड कांस्टेबल संदीप यादव (स्वाट टीम) के द्वारा मु0अ0सं0 50/26/धारा 303(2),317(2) बीएन एस से सम्बंधित वाछिंत विकास यादव पुत्र भगवान दास उम्र करीब 29 वर्ष निवासी विश्वनाथपुर थाना झगहां जनपद गोरखपुर से संबंधित एक अदद चोरी की आर्टिका कार मुखबिर की सूचना पर आदित्य पब्लिक स्कूल ग्राम झगहां जनपद गोरखपुर से शुक्रवार को समय करीब 1 बजे पुरन्दरपुर पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से बरामद कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।



