उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ,शिक्षकों ने किया जंग का ऐलान।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

शिक्षकों की सेवा शर्तों व पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता के मुद्दे पर शुक्रवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के आह्वान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम स्थित शिक्षक भवन में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एक सुर में सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया। 22 फरवरी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर व 23 फरवरी से काली पट्टी बांधकर शिक्षक विरोध जताएंगे। 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 27 जुलाई 2011 को लागू हुआ था, जिसके बाद टीईटी अनिवार्य की गई थी। अब इसके पहले नियुक्तशिक्षकों पर भी सेवा में बने रहने व पदोन्नति के लिए टीईटी थोपना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। बैठक में जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, महिला कोषाध्यक्ष नेहा सिंह के अलावा हरीश शाही, वीरेंद्र सिंह, अलाउद्दीन,राघवेंद्र पांडेय, विजय पाण्डेय, मनोज वर्मा, धन्नू चौहान, चंद्र भूषण पटेल, राजेश यादव, जगत सिंह, डॉ. सुधाकर राय, सतीश गुप्ता, शिवेंद्र श्रीवास्तव, अवधेश भार्गव, अजय पटेल आदि शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!