उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थिति में महिला का फंदे से लटकता मिला शव बरामद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

 

महाराजगंज बरगदवा बाजार के पिपरा गांव के असोगवा टोला पर 35 वर्षीय साहिमा की छत की कुंडी से दुपट्टा के फंदा से लटका हुआ शवसाथ घर पर अलग रहती थीमिलने से सनसनी फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मृतिका का पति सालिम दो माह पहले जीविकोपार्जन हेतु मुम्बई गयाहुआ था। महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। मृत्यु महिला के पति के पांच भाई है जिसमे सालिम का परिवार अलग रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक महिला ने सुबह खाना बनाने के बाद बड़ा बेटा आठ वर्षीय रफीक व दूसरी बेटी सादिया छह वर्षीय को स्कूल भेजने के बाद घर के कार्य में व्यस्त थी। उसके बाद पड़ोसियों ने फंदा से लटका शव देख शोर मचाया ।

थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु महिला के पति को सूचना दे दी गई है। मामले की जांचपड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!