उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
वाहन मालिक एक मुश्त वाहन टैक्स जमाकर उठाएं छूट का लाभ, एआरटीओ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू हो गया है। । इस मेले के पहले दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने वाहन स्वामियों को एक मुस्त वाहन टैक्स जमा करने पर मिलने वाले छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एआरटीओ श्री सिंह ने बताया कि वाहनों के विवरण के अनुसार एक बारीय कर जमा करने पर छूट की दरें निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में जिन स्वामियों के वाहन पर टैक्स बकाया है वह एक मुस्त जमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। परिवहन मेले को प्रभावी बनाने के लिए वृहद प्रचार प्रसार के लिए वाहन स्वामियों के साथ सहायक को एक मुस्त जमाकर मेले का लाभ उठा सकें।



