अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारी मात्रा में चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज की परसामलिक पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में चरस बरामद किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंका जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक शातिर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला शंकरपुर से गुरुवार की देर रात करीब दो बजे क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 14 बीएम 4258 में छुपाकर रखा कुल 59 अलग-अलग पोलीथीन से 48 किलो 686 ग्राम चरस बरामद किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए आंका जा रहा है। वहीं पुलिस ने मौके से स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला शंकरपुर निवासी 35 वर्षीय राकेश यादव पुत्र रामनरेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सेखुआनी से जुड़ा था सम्पतिहा में बरामद चरस का तार-नौतनवां थाना क्षेत्र के सम्पतिहा चौकी के सामने गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर एक माह पूर्व 12 जनवरी की शाम पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा एक लग्जरी कार के सीएनजी सिलेंडर के भीतर छुपाकर रखा 38 पैकेट प्लास्टिक की पोलीथीन से 18 किलो 928 ग्राम चरस बरामद हुआ था। इस पूरे प्रकरण में परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी गांव की अहम भूमिका बताई गई थी। खबरों के मुताबिक सम्पतिहा में बरामद चरस को नेपाल से लाकर उसे सेखुआनी गांव में घंटों सीएनजी में लोड किया गया था। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू कर दिया गया था लेकिन एजेंसियों को वहां पहुंचने से पूर्व ही आरोपी वहां से गाड़ी लेकर फरार हो चुका था। वहीं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सक्रियता से सम्पतिहा चौकी के पास एक लग्जरी कार के सीएनजी से करीब 19 किलो चरस की बरामदगी हुई थी। वहीं सेखुआनी से चरस की तस्करी का तार जुड़ा होने के कारण परसामलिक पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर सेखुआनी के गतिविधियों पर थी कि गुरुवार की देर रात पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय पेशी के बाद जेल भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में मादक पदार्थ की तस्करी का कारोबार किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!