उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आगामी वर्ष के लिए 92.43 करोड़ का पुनरीक्षित व 73.23 करोड़ का नया बजट पास।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

 

महराजगंज, में जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 92 करोड़ 42 लाख 80 हजार 923 रुपये के पुनरीक्षित बजट व वर्ष 2026-27 के लिए 73 करोड़ 22 लाख 84 हजार 74 रुपये के मूल बजट को सदन ने अनुमोदित कर दिया। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष विकांत पटेल की अध्यक्षता में अपराह्न 3 बजे शुरू हुई। बैठक में नरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने ट्राम रेल का मुद्दा उठाया। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जिले के इस धरोहर को संरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाएंगे।

जिला पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधि व सदस्यों के अलावा अधिकारी मौजूद रहे। अपर मुख्य अधिकारी सुधीर पाल ने विभिन्न मदों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। नियोजन एवं विकास समिति की संस्तुति के बाद 2025-26 के पुनरीक्षित आय-व्यय प्रस्ताव पर विचार किया गया। सरकार से पंचम

राज्य वित्त आयोग एवं 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान के मद में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था। सम्पत्ति से आय, कर एवं शुल्क व अन्य मदों के संशोधित प्रावधानों पर भी चर्चा हुई। बैठक में 2026-27 के प्रस्तावित

बजट पर भी विचार कर स्वीकृति प्रदान की गई। आगामी वित्तीय वर्ष में सरकार से प्राप्त अनुदान, कर एवं शुल्क, सम्पत्ति से आय व प्रकीर्ण मदों से होने वाली संभावित आय को आधार बनाकर कुल 73.23 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, अनुपूरक कार्ययोजना, आगामी वित्तीय वर्ष की शासकीय अनुदान एवं जिला निधि कार्ययोजनां पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा ठेकेदारों के पंजीयन एवं नवीनीकरण, वर्ष 2025-26 की करदाता सूची, लाइसेंस दर, विज्ञापनपट, चिमनी ईंट भट्ठा लाइसेंस दर व भवन नक्शा दर संबंधी उपविधियों का अनुमोदन किया गया।

मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं श्रम बज़ट भी बोड

के समक्ष विचार के लिए प्रस्तुत किया गया, जिस पर चर्चा के बाद अनुमोद प्रदान किया गया। पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सदर विधायक जयमंग कन्नौजिया व फरेंदा विधायक वीरें चौधरी ने भी बैठक को संबोधित किया। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसा सहित जिला स्तरीय अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!