जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर सुनीं फरियादें।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज आनन्दनगर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस में आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 76 प्रकरणों को संबंधित विभागों को जांच एवं कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। जिसमें सोहरवलिया निवासी प्रीतम प्रसाद ने संयुक्त बंटवारे को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं लाजपत नगर, आनन्दनगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी भूमि का अधिग्रहण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किया गया, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्राम मथुरानगर निवासी राजेश मौर्या ने निःशुल्क बोरिंग की मांग रखी। डड़वार निवासी बुजुर्ग राजमती ने विद्युत कनेक्शन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बतायाकि पूर्व में विद्युत विभाग को लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। झामट निवासिनी सुर्मिला ने समूह की सचिव सीमा पर कोटा चयन में मनमानी और कमीशन हड़पने का आरोप लगाया है। डीएम और एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस
दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, कन्हैया यादव, आतिफ हुसैन, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए ऋद्धि पांडेय, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, फरेंदा बीडीओ अतुल कुमार, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय व मनोज कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।



