उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मानव तस्करी के रोकथाम को लेकर एसएसबी जवानों का प्रशिक्षण संपन्न।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवा द्वारा संचालित सुरक्षित शैशव कार्यक्रम के तहत ख़नूआ बरगदही में एस एस बी 66वी बटालियन के जवानों को मानव तस्करी, वह बाल श्रम रोकथाम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कमांडेंट जगदीश धवाई के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में उप सेना नायक अपूर्व आनंद ने उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए मानव तस्करी रोकने के उपाय बताएं । प्रशिक्षित श्याम सिंह चाइल्ड हेल्पलाइन , बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष ने मानव तस्करी को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा संगठित अपराध बताते हुए इसकी पूरी कानूनी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक अंकित ने क्रॉस बॉर्डर, ट्रैफिकिंग और एस ओ पी पर जागरूक किया जबकि बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने विभिन्न हितभागियों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई, अंत में सब प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा प्रशिक्षण से जवानों में बचाव और सुरक्षा की भावना पहचान की क्षमता मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!