उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

निचलौल विकासखंड स्थित ग्राम सभा कोल्हुआ में टूटी नाली से ग्रामीण परेशान हैं। ट्रैक्टर-ट्राली के आवागमन से नाली और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात के मौसम में नाली से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे आने-जाने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजेश, मनोज, सूरज, सुनील, राम केवल, बंशीधर, रमेश और दिनेश ने बताया कि नाली वर्षों से खराब है। गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार का खतरा मंडरा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान विजय साहनी से संपर्क किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि टूटी हुई नाली की मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!