उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मैजिक और बाइक में भीषण टक्कर बाइक चालक घायल,मौत।

रानीपुर और समरधीरा मार्ग पर बरगदवा विशुनपुर गांव के पास की घटना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर चौराहा व समरधीरा रोड पर बाइक और मैजिक में भीषण टक्कर हो गई जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुधारपुर के तरफ से भारत गैस एजेंसी की मैजिक आ रही थी रानीपुर के तरफ से बाइक चालक बरगदवा बिशनपुर जैसे
ही पहुंचा दोनों में भीषण टक्कर हो गई बाइक चालक विनय कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र राम निवास निवासी रानीपुर मझार तेरहों गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!