LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने हेपेटाइटिस के प्रति किया जागरूक

नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कार्यक्रम के तहत जागरूकता संगोष्ठी व नाट्य मंचन का आयोजन

स्वाभिमान जागरण,देवरिया

देवरिया। वर्ल्ड हेपटाइटिस दिवस के अवसर पर नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पर परिसर में प्राचार्या डॉ रजनी पटेल व सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता की मौजूदगी में जागरूकता संगोष्ठी व नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। इसके इस संगोष्ठी व नाट्य मंचन का उदेश्य आम जनमानस एवं हेल्थ केयर वर्कर में हेपटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के बारे मे जागरूकता पैदा करना और साथ ही हेपटाइटिस की जांच व इलाज में नई तकनीक और दवाओं के बारे में लोगों को बताना था।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ रजनी पटेल ने कहा कि हेपेटाइटिस की समय पर पहचान और उपचार से इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। उन्होंने ने सुरक्षित रक्त के उपयोग, स्वच्छ सुई एवं सिरिंज, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित चिकित्सा प्रक्रियाओं और निर्धारित टीकाकरण को बीमारी से बचाव के प्रभावी उपाय बताया। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। विश्व हेपेटाइटिस दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने चेतावनी दी कि हेपेटाइटिस जैसी बीमारी के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच, आवश्यक टीकाकरण और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और जागरूकता को इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम में सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर डॉ कोमल मोरे, डॉ सिराजुद्दीन, डॉ अजीत पाल, डॉ जफ़र अनीश, जिला महामारी विशेषज्ञ राजीव भूषण पाण्डेय, रविजीत बहादुर सिंह, उपेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!