अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार।

घटना के बाद से फरार चल रहा था 59 वर्षीय आरोपित,हरैया खुर्द चौराहे से पुलिस ने दबोचा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और उसकी हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 59 वर्षीय आरोपित को पुरंदरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम राजमंदिर खुर्द में नौ सितंबर को आरोपित मेवा पुत्र खुद्दुर ने रास्ते में नाबालिग बालिका को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था।

मामले में पीड़िता की ओर से थाना पुरंदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 217/26 के तहत धारा 109(1), 65(2) बीएनएस तथा 5m/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरैया खुर्द चौराहे से आरोपित मेवा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह, अजय कुमार तथा कांस्टेबल आदित्य यादव, अरविन्द यादव, विशाल सिंह, दिलीप यादव और आलोक गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!