आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में गौशाला का शुभारंभ।
एक भी गोवंश सड़क पर नहीं भटकेगा - राकेश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में आज गौ-सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। लेदवा चौराहे पर नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा किया गया ।नगर अध्यक्ष ने बताया कि यह गौशाला एक करोड़ चौसठ लाख रुपए की लागत से बना है। इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री अथवा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी जी द्वारा किया जाना है परन्तु समय न मिलने के कारण पशुओं की समस्या को देखकर इसकी शुरुआत की गई है इस गौशाला में निराश्रित गोवंशों के लिए हर सुविधा का ख्याल रखा गया है।गोवंशों के लिए चारा और संतुलित पशु आहार की पूरी व्यवस्था।
देखभाल के लिए कर्मचारियों का उचित प्रबंध।
बीमार होने पर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज की व्यवस्था।पीने के लिए स्वच्छ पानी और रहने के लिए शेड की व्यवस्था।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, _”गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारी सरकार की मंशा है कि एक भी गोवंश सड़कों पर भटके नहीं। इस गौशाला में 50 से 100 गोवंशों के रहने, खाने-पीने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। बृजमनगंज को हम स्वच्छ, सुंदर और गौ-सेवा युक्त नगर बनाना चाहते हैं।”_
उन्होंने आगे कहा कि इस गौशाला के बनने से नगर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों के नुकसान पर भी अंकुश लगेगा। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर पंचायत की सराहना की। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा राजन चौरसिया कर्मचारी सनी रैना, सागर कन्नौजिया, कासिम, तौलन चौरसिया, संतोष गुप्ता, सोनू पाण्डे सहित तमाम लोग मौजूद रहे l


