उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

टीएससीटी परिवार देगा स्व. रामनिवास के परिजनों को 50 लाख सहयोग।

श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों ने जताई संवेदना,परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजनवां बाबू में कार्यरत रहे शिक्षक स्व. रामनिवास के असामयिक निधन के बाद टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने उनके परिवार को आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया है। शुक्रवार को टीम के पदाधिकारियों ने स्व. रामनिवास के आवास पर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

टीएससीटी के जिला संयोजक सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुई सभा में शिक्षकों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। टीम के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने स्व. रामनिवास की पत्नी सुनीता देवी से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी तथा इसी माह टीएससीटी परिवार की ओर से करीब 50 लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

बताया गया कि स्व. रामनिवास टीएससीटी के नियमित सदस्य थे और टीम से जुड़ने के बाद उन्होंने संगठन के कार्यों में सक्रिय सहयोग किया था। टीएससीटी आपसी सहयोग एवं समन्वय से शिक्षकों का ऐसा संगठन है, जो अपने किसी सदस्य के असामयिक निधन पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बृजमनगंज हेमंत कुमार मिश्रा, जिला सह संयोजक दीपचंद पाल, अजय कुशवाहा, अनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुनील गौतम, आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार गौड़, ब्लॉक संरक्षक डॉ. कैलाशनाथ मौर्य समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!