LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
खुखुन्दू पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त, 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद

🟥 स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पिपरा खेमकरन के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त रोहित कुमार (22 वर्ष), निवासी बरौली पूरब टोला (थाना भलुअनी), के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गश्त और चेकिंग टीम में उप-निरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल यादव, आरक्षी गिरजेश यादव तथा आरक्षी चंदन गहलोत शामिल रहे।


