LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भलुअनी में युवक की हत्या में 4 के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत, पुलिसकर्मी निलंबित

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र में मनीष सिंह उर्फ मोनू की मृत्यु के मामले में पुलिस ने चार नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

थाना भलुअनी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपीगण (1) चाइना अंसारी, (2) अंबुज विश्वकर्मा, (3) जयकिशन यादव और (4) नागेश यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

वादी पक्ष का आरोप है कि घटना से पूर्व उन्होंने संबंधित बीट पुलिस को आशंका से अवगत कराया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई न होने से यह घटना घटित हुई। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है तथा पूरे प्रकरण की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है। वहीं थानाध्यक्ष भलुअनी की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!