उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुआल जलाने से रोकने पर मारपीट, दो महिलाएं घायल

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा नोसागर टोला बांग्ला चौराहा में शुक्रवार को पराली जलाने से मना करने पर दो महिलाओं से मारपीट की गई। कुछ लोगों ने खाली जमीन पर रखे पुआल में आग लगा दी जिसे रोकने पर उन्होंने पड़ोसी महिलाओं पर हमला कर दिया ।जब लोगों ने आग लगा दी तो पड़ोसी महिला शाहिना खातून और उसकी सास मगरुनिशा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया ।इस पर दबंगों ने दोनों महिलाओं को लाठी डंडों से पीट दिया । पुआल में लगी आग इतनी भयावह थी कि लोग अपने अपने घरों से निकल आए कही आग बढ़ न जाए।
मारपीट होते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई गांव वालों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया घटना के बाद पीड़िता शाहिना खातून ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।इस पर थाना अध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सहिना खातून की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।आरोपियों की पहचान नवसागर टोला कुआंडाडी निवासी सिराजुद्दीन ,नजमा खातून नसीबुननिशा और राशिदूंननिशा के रूप में हुई है ।पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!