
स्वाभिमान जागरण देवरिया
हमारा आंगन,हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ आयोजित
ब्लॉक स्तर पर 65 निपुण बच्चों हुए सम्मानित
लार (देवरिया)।बुधवार को लार बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बाल वाटिका के निपुण बच्चों,शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू और खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।मुख्य अतिथि अमित सिंह बबलू ने कहा कि लोग इंटर के बाद अपने बच्चों को सरकारी कॉलेज में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन इंटर से पहले उन्हें निजी विद्यालयों में भेजते हैं, जबकि प्राथमिक विद्यालयों में भी बेहद योग्य और समर्पित शिक्षक कार्यरत हैं।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नामांकित कराने की अपील की।खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीन से छह वर्ष के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा की प्रारंभिक नींव रखते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख जिम्मेदारी बच्चों को गणना, अक्षर पहचान और अंक पहचान सिखाना है।कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक के 65 निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने किया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री राजकपूर, अरविंद कश्यप, कुलदीप सिंह, मुकेश यादव, शिशिर राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



