फतेहपुर

सर्पदंश से बस कंडक्टर की इलाज के दौरान मौत

खखरेरू/फतेहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी शिव शंकर गुप्ता (पुत्र सत्यनाम गुप्ता) की जहरीले सांप के काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर पद पर कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव शंकर गुप्ता (उम्र लगभग 30 वर्ष) 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौटे थे। रात के समय जब वह घर में सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, उन्होंने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी माधुरी गुप्ता और करीब 3 वर्षीय पुत्री शिविका गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!