उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आशा कार्यकत्रियों के साथ हुआ संवेदीकरण संवाद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

मंगलवार को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा महराजगंज द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत मिठौरा जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा, कार्यकत्रीयो का एक दिवसीय संवेदीकरण सवाद कार्यक्रम बी पी एम नवनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजना बाल सेवा योजना सामान्य, स्पॉन्सर सीप योजना, श्रम की उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण (यु पी बी ओ सी डब्लू) के योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का लाभ से बच्चों को स्कूल भेजा जा सकता है, और बाल श्रम में कमी लाया जा सकता है। इस योजना के लाभ से बच्चों का परवरिश अच्छे तरीके से अभिभावक द्वारा होंगे। और बैठक के दौरान अभिभावक को गुड पेरेंटिंग पर जागरूक करना होगा। श्रवण कुमार ने ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसी पी एम अवनीश पटेल दर्जनों आशा कार्यकत्री, संगिनी पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के श्रवण कुमार, आनन्द कुमार, कृष्ण मोहन, शकील अहमद और प्रशिक्षक यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!