मुलायम सिंह यादव मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के पीपरपाती तिवारी में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लक्ष्मीपुर तथा महदेइया के बीच खेला गया। लक्ष्मीपुर की टीम ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 पॉइंट अर्जित किया। जबकि महदेइया की टीम को 16 पॉइंट मिला। इस तरह लक्ष्मीपुर की टीम ने महदेइया को 10 पॉइंट से हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि खेल को भाईचारे की भावना से खेला जाना चाहिए । ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद है। उन्हें अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता शमसुद्दीन अली सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष एजाज खान, आशिक अली, राजेंद्र दुबे, अंकित मणि त्रिपाठी , अमरजीत प्रसाद, राकेश गुप्ता, सदानंद यादव आदि मौजूद रहे



