पुलिस लाइन महराजगंज में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज – पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन / पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया । पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस कर्मियो व शहिद/ वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस परिवार के सदस्यो को सम्बोधित करते हुए पुलिस स्मृति दिवस के संमबन्ध मे अवगत कराया गया । वीरगति को प्राप्त शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट प्रदान की गयी पुलिस स्मृति दिवसः 21 अक्टूबर 1959 का दिन था, लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है जनवरी 1960 में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षकों की वार्षिक बैठक में लिए गए निर्णय के बाद से प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में हर वर्ष 21 अक्टूबर को (पुलिस स्मृति दिवस) नेशनल पुलिस ड़े मनाया जाता है ।
उपरोक्त परिपेक्ष में प्रत्येक वर्ष की भाँति 21-10-2023 को पुलिस स्मृति दिवस पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन में प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिस कर्मीयों को भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित कर सलामी दी गयी । इस दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगणो को पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2022-2023 (एक वर्ष) में अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुये उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत के विषय में अवगत कराया गया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुरुद्ध पटेल, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी नौतनवां आभा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन मनोज कुमार, समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक डायल112, पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।



