जिलाधिकारी महाराजगंज में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत बजहा उर्फ अहिरौली में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है बीएलओ घर-घर जाकर गणना मत प्रपत्रों को बांट रहे हैं जिन्हें समय पर जमा करना जरूरी है। कुछ घरों में प्रपत्र ना मिलने के शिकायत पर उन्होंने एसडीएम निचलौल को सभी मतदाताओं तक प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री को भविष्य की किसी योजनाओं के लाभ हेतु अनिवार्य बताते हुए सभी किसानों से इसे अवश्य करने की अपील की। अंत में उन्होंने पराली जलाने वाले किसानों को गंभीर अपराध बताते हुए कहा इससे की मिट्टी और पर्यावरण को हानि होती है तथा 75000 तक जुर्माना का प्रावधान है। चौपाल के दौरान स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 मरीज का परीक्षण किया गया ।जिलाधिकारी ने बीएलओ से प्रभावी प्रपत्र वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित करने को कहा।



