उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज के महुलानी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अजय चौहान की टीम विजयी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा महुलानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गांव में पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन रंजीत चौहान और रमेश चौहान की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रामफेर प्रजापति सहित युवकों के दल से पवन चौहान, अरुण चौहान, अतुल, आदित्य, नीरज चौहान, अशोक, द्रविड़, अमन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों की उपस्थिति रही। महिलाओं ने कृष्ण भजनों पर नृत्य किया, वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सबका मन मोह लिया।आयोजकों ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत रखने और युवाओं में एकता, साहस व टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में गांव के कई युवा दलों ने हिस्सा लिया। युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। ऊंचाई पर टंगी मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया। इस दौरान कप्तान अजय चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने अद्भुत साहस और तालमेल का परिचय देते हुए पहले ही प्रयास में मटकी फोड़ दी। जैसे ही मटकी फूटी, वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों के साथ पूरी टीम का स्वागत किया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि _“मटकी फोड़ सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में एकता और संस्कार दोनों आते है
उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए पुरस्कार दिया l
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भावी बीडीसी प्रत्याशी कुसुम प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा, रमेश चौहान नगर पंचायत सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया झीनक चौधरी, राजन चौरसिया, शिव प्रसाद चौरसिया दीपक कुमार, सागर कन्नौजिया मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विजेता टीम को माला पहनाकर सम्मानित किया और आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!