उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो की हालत गंभीर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

रविवार रात लगभग 9 बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजवाया गया।

दुर्घटना में घायल बाइक सवार दोनों युवक जिनकी पहचान शाकिर अली पुत्र प्रभु प्रसाद, व करम हुसैन निवासी पृथ्वीपालगढ़ टोला शीतलपुर के रूप में हुई है। जो फरेंदा की तरफ से अपने घर जा रहे थे बृजमनगंज मार्ग पर हरनामपुर के पास बाइक का अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए l दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को सूचना दी तथा 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शाकिर अली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि शाकिर अली के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि गले सहित शरीर की कुछ हड्डियां भी टूट गई हैं। वहीं करम हुसैन को भी दो स्थानों पर फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है।

घटना की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!