उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
पिकअप सड़क के किनारे पलटी कोई हताहत नहीं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव में बुधवार को एक पिकअप सड़क से उतर गई। इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, कुछ लोग हल्के चोटिल हुए हैं।
यह घटना मुर्गी फार्म के पास हुई। पिकअप बंजरहा गांव से सामान लेकर निकल रहा था। सड़क पतली होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस दी और घायलों को इलाज के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।


