उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरेंदा में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 650 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,फरेंदा, महराजगंज।

विकासखंड फरेंदा की दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को वनटांगिया ग्रामीण स्टेडियम भारीवैसी में हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 650 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत फरेंदा के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम मथुरानगर के प्रधान प्रतिनिधि सुनील चौरसिया उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राजेश जायसवाल ने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, सहनशीलता और भाईचारे की भावना विकसित होती है। वहीं, विशिष्ट अतिथि सुनील चौरसिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ मैदान में उतरें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

 

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस आयोजित 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शनि ने प्रथम तथा आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दीपिका प्रथम और रिया द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शिवा यादव ने प्रथम तथा विजय ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में संजनी प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रोहित प्रथम और देवेश द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में संजनी ने प्रथम तथा दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

टीम स्पर्धाओं में कबड्डी के बालक वर्ग में खजुरिया की टीम विजेता तथा गोपालापुर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में गोपालापुर ने विजेता तथा खजुरिया ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। खो-खो के बालक वर्ग में खजुरिया की टीम विजेता और गोपालापुर की टीम उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग में लेजार महदेवा की टीम विजेता तथा छितही बुजुर्ग की टीम उपविजेता रही।

 

शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही सहभागिता।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शैलेष पाण्डेय, स्काउट मास्टर उमेश चन्द, वरिष्ठ शिक्षक श्रीचंद, डॉ. कैलाश नाथ मौर्य, शिक्षक संघों के पदाधिकारी विजय प्रताप पाण्डेय, आनंदपाल गौतम, गौस आजम, दिनेश चन्द्र गुप्ता, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, लालजी, वीरेंद्र मौर्य, ब्रज बल्लभ मिश्रा, विशाल द्विवेदी, विकास मिश्रा, अरविंद कुमार गौड़, बलराम यादव, बृजेश विश्वकर्मा, बेचू विश्वकर्मा, अजय कुशवाहा, प्रदीप चंद्र खरवार, पूनम तिवारी, सुनीता, संगीता मौर्य, सरनजीत कौर और अम्बिका प्रसाद सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button