उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. मंजू सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा, महराजगंज।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. मंजू सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके पति रामप्रकाश सिंह ने अपने निज निवास, वार्ड नंबर-7, औद्योगिक नगर आनंदनगर में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्व. मंजू सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम में शामिल हुए शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिजनों के प्रति रामप्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुण्यतिथि पर सहभागिता निभाने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उनके स्नेह और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



