LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़
गो तस्कर गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिये वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-234/2025 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 325 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंजेश प्रसाद पुत्र मुन्ना प्रसाद निवासी भेली पट्टी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रान्तर्गत ईंदगाह तिराहा धर्मागत पट्टी के पास से आज गिरफ्तार किया गया।



