उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

डाक्टर ने सावधानी बरतेंने की दी सलाह।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
मंगलवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे पर चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पांडेय ने 27 मरीजों की जांच की। अधिकतर मरीज वायरल बुखार, लू, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे।
डॉ. पांडेय ने मरीजों को वायरल बुखार से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों को मास्क या गमछा जरूर लगाना चाहिए। इससे परिवार और आसपास के लोगों में वायरल फैलने से रोका जा सकता है। मरीजों को 3 से 5 दिन तक घर पर आराम करने और चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी गई।चिकित्साधिकारी ने वायरल के लक्षणों के बारे में बताया। इनमें सिरदर्द, बुखार, सर्दी, गले में खराश, खांसी, चक्कर, उल्टी और दस्त शामिल हैं। मरीजों ने बताया कि डॉ. पांडेय की तैनाती के बाद से उन्हें हर बीमारी की दवाएं पर्याप्त मात्रा में मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!