उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया पैदल गश्त।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,महराजगंज।
शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं मिशन शक्ति टीम के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।
इस दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया।
महराजगंज पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाते हुए निरंतर गश्त की जा रही है, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों।



